नूतन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली शोभायात्रा
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भरहा बाबू में भगवान शिव का भव्य शिव मंदिर बनकर तैयार होने के बाद भगवान शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकल गई जो शिव मंदिर से बरहज सरयू तट पहुंचकर विद्वान आचार्य गणो के वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल भरा गया पुनः शिव मंदिर भरहाबाबू पहुंच कर कलश मुख्य यजमान वीरेंद्र प्रताप मिश्र एवं धर्मपत्नी सुगंधी देवी ने कलश स्थापित कराया ।
कलश यात्रा के दौरान संतोष मिश्रा, संतोष उषा मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, बड़े मिश्रा, शेषनाथ मिश्र,सुभाष मिश्रा, वशिष्ठ मिश्र , वशिष्ठ यादव, सहित गांव और क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु भक्तजन कलश यात्रा में सम्मिलित हुए कलश यात्रा के दौरान हर हर महादेव,जय श्री राम, पार्वती पतये नमः , सरयू माता की जय, से पुरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
संतोष मिश्रा ने बताया कि यज्ञ के मुख्य आचार्य संतोष पांडे भगवान शुक्ला और उनके अन्य सहयोगी गण पूजन संपन्न कर रहे हैं जो दिनांक 24 जून 2026 को पूर्ण होगा यज्ञ की पूर्णाहुति पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें गांव सहित क्षेत्र के श्रद्धालु जन प्रसाद ग्रहण करेंगे।























































Leave a comment