Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाढ़ से बचाव के लिए संरचनात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश

देवरिया।21 करोड़ की लागत से बड़हलगंज क्षेत्र के  ज्ञानकोल, पटना,बगहा देवार में सरयू नदी के तट पर संचालित कटानरोधी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण गति से प्रगति पर है। परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यों को 30 जून से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।
वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। शेष कार्यों में जियोट्यूब बिछाने, जियोबैग आधारित कटर निर्माण, बोल्डर पिचिंग तथा पोरक्यूपाइन (Porcupine) स्थापना का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
आगामी बाढ़ अवधि को दृष्टिगत रखते हुए कटान से सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक संरचनात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। परियोजना पूर्ण होने पर तटवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाली आबादी, कृषि भूमि, संपर्क मार्गों, ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग, उग्रसेन सेतू तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सरयू नदी के कटान से प्रभावी सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से पूर्व सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर क्षेत्रवासियों को अधिकतम संरक्षण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मांग 
शासन प्रशासन से
यह मेरी मांग है कि बगहा देवार से ज्ञानकोल तक तो उक्त पीचिंग एवं कटर, जिओ ट्यूब से सुरक्षित हो जा रहा है। किंतु ज्ञानकोल से पूरब  राप्ती सरयू संगम नोज तक भी फ्लड फाइटर कार्य को बढ़ाया जाए नहीं तो आने वाली बाढ़ में भयंकर तबाही वहां हो सकती है।अब उस क्षेत्र में कटान शुरू हो गया है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh