Latest News / ताज़ातरीन खबरें

न्यायालय आपके द्वार योजना के तहत पुराने राजस्व वादों का मौके पर निस्तारण

देवरिया।न्यायालय आपके द्वार योजना के अंतर्गत धारा 24, धारा 116 एवं धारा 34 के तहत लंबित एवं पुराने वादों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव द्वारा रामपुर बुजुर्ग, चेरो, तकिया टोला, भीमपुर एवं कपूरी ग्रामों का भ्रमण कर पुराने वादों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
        उप जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पक्षकारों से संवाद कर राजस्व विवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय आपके द्वार योजना का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा पुराने लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh