भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में कार्रवाई की मांग, ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन
•सीबीआई जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की उठी मांग ।
कादीपुर (सुलतानपुर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बिहार के भोजपुर जनपद निवासी भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर/हत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारत भूषण तिवारी की हत्या से पूरे ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी, कथित फर्जी एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई जांच, दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है।
इसके अलावा संगठन ने भारत भूषण तिवारी के पैतृक गांव में स्मारक निर्माण और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारी विश्वनाथ मिश्र , रमेश तिवारी , मनोज पाण्डेय , आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।























































Leave a comment