Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पहले ही प्रयास में ही बीपीएससी में आदित्य उर्फ ऋषभ ने लहराया परचम

 देवरिया।बरहज नगर पालिका गौरा बरहज के गौरा निवासी आदित्य कुमार मिश्र "ऋषभ " ने मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।शुरू से ही प्रतिभाशाली रहे .आदित्य ने सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने मुम्बई यूनिवर्सिटी से बी.ई. (सिविल) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर सिविल सेवा की तैयारी प्रारंभ की। अपने लक्ष्य को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहे और दो बार आईएएस मुख्य परीक्षा में भी सम्मिलित हुए, हालांकि कुछ अंकों से चयन से वंचित रह गए। वैसे अभी भी उनका लक्ष्य यू पी एस सी में सफलता पाना ही है .
अपनी सफलता का श्रेय आदित्य ने माँ दुर्गा की कृपा, अपनी दिवंगत माता के आशीर्वाद ,कठिन परिश्रम और परिवार के सभी श्रेष्ट जनों के आशीर्वाद को दिया है। उल्लेखनीय है कि बिहार मुख्य परीक्षा से एक माह पूर्व उनकी माता श्रीमती बिन्दु मिश्र का आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हुई, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस का परिचय देते हुए ऋषभ ने हार नहीं मानी।
आदित्य के पिता प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र स्थानीय बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों ,शुभचिंतकों और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।आदित्य ने इस सफलता को अपने पितामह स्व पंडित नर्वदेश्वर मिश्र दादी स्व विद्यावती मिश्र और माँ स्व बिन्दु मिश्र को समर्पित किया है . उन्होंने अपनी सफलता में बड़े पिता डॉ प्रदीप मिश्र अरुण मिश्र चाचा ज्ञानेन्द्र मिश्र राजेश मिश्र और अमरेन्द्र मिश्र बहनोई दुर्गेश तिवारी सुबोध तिवारी बहन ऋचा स्वेता नेहा और पूजा सहित परिवार के सभी छोटे बड़े सदस्यों के अपरमित सहयोग और प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया .उन्होंने कहा की माता जी के नहीं रहने पर पिता प्रो अजय कुमार मिश्र ने दोनों का फर्ज निभाते हुए हर कदम पर सहयोग और प्रेरणा दिया .उनकी इस सफलता पर पूर्व आई ए एस सी पी मिश्र सांसद डॉ आनन्द गौड़ बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका पूर्व विधयाक संजय यादव भा ज पा नेता कामेश्वर सिंह प्रो अरुण त्रिपाठी प्रो धीरेन्द्र सिंह न पा के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल प्रो वी पी पाण्डेय मुरारी अग्रवाल प्रदीप जायसवाल प्रो दर्शना प्रो आरती पाण्डेय डॉ वेदप्रकाश सिंह सचिन सिंह डॉ ब्रजेश यादव डॉ प्रज्ञा त्रिपा ठी डॉ सज्जन गुप्ता डॉ अजय बहादुर प्रो प्रभु कुमार अजय प्रताप सिंह जितेंद्र भारत जे पी श्रीवास्तव बड़े तिवारी अनिरुद्ध तिवारी अरुण गुप्ता अमित जायसवाल अमरजीत सोनकर धर्मवीर सिंह रामजी सिंह अनुपम मिश्र ऋषि मिश्र प्रो शैलेन्द्र राव प्रो वाचस्पति दिवेदी डॉ के जी तिवारी डॉ ओ पी शुक्ल प्रमुख प्रतिनिधि राजा सिंह निशिकांत दीक्षित स पा नेता गेना लाल यादव अमित तिवारी कृष्ण मोहन पाठक श्रावण गुप्ता विद्या तिवारी प्रो विनय रावत माया शंकर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आदित्य की यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh