सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेल नगर बरहज का ऋतु शाही ने किया निरीक्षण
देवरिया बरहज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य पटेल नगर पर आज का ऋतु शाही ने निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता दवा की उपलब्धता मरीज को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य केंद्र के समग्र संचालन का गहन अवलोकन किया इस दौरान चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा मरीज को बेहतर सुलभ एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जनहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर बल दिया गया ।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल मनोज कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर समाजसेवी सावित्री राय सहित स्वास्थ्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

























































Leave a comment