विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली भव्य शोभा यात्रा
देवरिया।सलेमपुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के लिए मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर भव्य कलश यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए नदी के तट पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के बीच विप्रो द्वारा कलश में जल अभिमंत्रित कर भरा गया पुनः शोभायात्रा यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान की इस दौरान पूरा नगर जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से गूंजायमान हो उठा। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए आम जनमानस द्वारा पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी ।
कलश शोभायात्रा के दौरान चक्रधर शुक्ला, दीपू शुक्ला, मोहनलाल गुप्त, श्री राम यादव, राजेश शाह ,अंकित कुशवाहा, हैप्पी सिंह ,अशोक गुप्ता, रवि सिंह, मिथलेश कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा ,ज्योतिष चौहान, प्रदीप यादव, रवि ,सुमित ,सुरेश, रवि, गुप्ता प्रमोद सहित विष्णु महायज्ञ के आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यज्ञ के दौरान सायं काल श्रीमद् भागवत कथा होगी जो 21 जून से लेकर 29 जून 2026 तक चलेगा कथा प्रतिदिन साहब 6:00 बजे से लेकर देर रात तक होगी।
जिसमें श्री वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा किया जाएगा यज्ञ के अंतिम दिवस पर पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा।

























































Leave a comment