Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सी आर पी एफ जवान की श्रीनगर में हुई मौत गांव में फैला सन्नाटा : मऊ

मऊ : रानीपुर स्थानीय ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मिर्जापुर का रहते वाला सी आर पी एफ जवान की श्रीनगर में हुई मौत गांव में फैला सन्नाटा ।
    रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा मिर्जापुर रहने वाले देवनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रामसूरत यादव वर्ष 41 जो सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल की पद पर 2001 मे नियुक्त था जिसकी पोस्टिंग श्रीनगर (जम्मू) में हुई थी रविवार की रात्रि में श्रीनगर में ही मौत हो गई जिसकी सूचना सुबह उनके घर वालों को दी गई सूचना मिलते ही गांव वालों में मायूसी छा गई । ग्रामीणों ने बताया कि सीआरपीएफ जवान अपने घर में सबसे छोटा था सबसे बड़ा भाई दूधनाथ यादव भूतपूर्व सैनिक, मातादीन यादव भूतपूर्व सैनिक ,प्रभु नाथ यादव पीएससी ,महातम यादव जो कि घर पर ही रह कर अपनी खेती बारी करते हैं तथा दो बहने है जिनकी शादी हो गई है और वह दोनों अपने अपने घर पर रहती हैं वही पत्नी गीता देवी और एक बच्ची आरती यादव 12 वर्ष जिनका रो-रोकर बुरा हाल है भाई महातम यादव ने बताया कि आज सुबह कंट्रोल रूम से फोन आया कि आपके भाई की मौत हो गई है जब मैंने पूछा कि कैसे हुई है तो उन्होंने बोला कि पीएम होने के बाद ही हम आपको कुछ बता पाएंगे वहीं इस घटना से गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं वही गांव वालों ने बताया कि सभी भाइयों में सबसे छोटा होने के बाद भी सभी भाईयो का ख्याल रखता था जो कि सभी भाई अलग-अलग रहते थे किसी से किसी को कोई मतलब नहीं था सभी लोग खुश रहते थे अलग होने के बावजूद भी लोगों का प्रेम कम नहीं हुआ था लेकिन किस कारण से उसकी मौत हुई है इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है इस घटना से गांव वाले बहुत ही मायूस है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh