Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जन विश्वास रथ यात्रा को सफल बनाने में जी जान से लगें कार्यकर्ता,-ऋषिकांत राय

माहुल(आज़मगढ)जन विश्वास रथ यात्रा को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता तन मन से लग जाये उक्त बातें शनिवार देर शाम भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने माहुल स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित तैयारी बैठक में कही।
ऋषिकांत राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन विश्वास रथ यात्रा फुलपुर पवई विधान सभा मे पहुँचेगी।
।तथा क्षेत्र के फूलपुर,अम्बारी,माहुल और फुलवरिया में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भब्य स्वागत किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओ से यह कहा कि आज से ही फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार में लग कर इसे सफल बनाने में लग जाय।उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा में विशाल जन समुदाय उमड़ेगा ।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,जिलामंत्री दिलीप सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रताप राणा,माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह,पवई मंडल अध्यक्ष राम मनि यादव,मैगना मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरी युवा मोर्चा के हरिकेश गुप्ता,प्रमोद राजभर,दिलशाद कुरैशी आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh