Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाधान दिवस पर 136 मामलों को लेकर अधिकारियों ने ....

बुढ़नपुर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी राजेश कुमार ने की जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर सुनवाई के दौरान 136 प्रार्थना पत्र पडे जिसमें राजस्व के 68 पुलिस विभाग के 27 विकासखंड के 17 अन्य 24 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। बता दे की जिला अधिकारी के नेतृत्व में समाधान दिवस का तो आयोजन हुआ लेकिन 12:00 बजे के करीब जिलाधिकारी जन सुनवाई करने पहुंचे 1:30 बजे के पहले ही जिला अधिकारी जनसुनवाई करके जिला के लिए रवाना हो गए जनता में तहसील दिवस को लेकर काफी असंतोष व्याप्त है ग्रामीणों की बात करें तो उन्हें पता ही नहीं था कि आज के तहसील दिवस पर जनसुनवाई जिला अधिकारी द्वारा की जाएगी जिसके चलते तहसील दिवस के अवसर पर बहुत सारे फरियादी उपस्थित नहीं हो पाए कुछ फरियादी तो देर से आए जब तक वह तहसील पहुंचते उसके पहले ही जिलाधिकारी महोदय तहसील दिवस से चले गए थे मायूस होकर के लोग बिना प्रार्थना पत्र दिए ही अपने घरों को वापस चले गए लोगों का आरोप है कि जिला अधिकारी से न्याय की उम्मीद थी लेकिन वह भी समय से पहले ही चले गए जिसके चलते हम लोगों ने अपना प्रार्थना पत्र नहीं दिया कुछ फरियादी तो कई बार तहसील दिवस का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका मोलनापुर नत्थन पट्टी गांव निवासी दिवाकर मौर्य ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा कई तहसील दिवस के अवसर पर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन उस पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते ग्राम सभा में सरकारी अस्पताल पंचायत भवन खेल का मैदान जमीन के अभाव से निर्माण नहीं किया जा सकता है सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि मेरे द्वारा कई तहसील दिवस पर गन्ना विभाग की शिकायत की गई पर्ची के अभाव में हमारी गन्ना खेतों में सूख रहे हैं गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है जिसके चलते हम किसानों के सामने एक बड़ा संकट बना हुआ है समाजसेवी लक्ष्मी चौबे द्वारा अहरौला से कप्तानगंज जाने वाली सड़क को लेकर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार हम ने तहसील दिवस पर की लेकिन अभी भी जर्जर रोड की मरम्मत तक नहीं की गई आद्या प्रसाद ने बताया कि सिकंदरपुर से नरियाव जाने वाली जर्जर सड़क के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई बिशुनपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मेरी आबादी की जमीन पर गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा कई बार तहसील दिवस पर की गई फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद तहसीलदार शक्ति सिंह नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh