Latest News / ताज़ातरीन खबरें

योग को करें दैनिक जीवन मे शामिल- डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय

जौनपुर। श्री राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हुसेपूर कबूलपुर सिरकोनी जौनपुर में बी एड विभाग के छात्राध्यापिकाओं के लिये पांच दिवसीय योग योग शिविर का आज समापन हुआ समापन के दौरान बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि योग से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है इसलिए प्रतिदिन हमे योगाभ्यास करना चाहिए तथा योग प्रशिक्षक राज यादव को प्रस्सति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। वही समापन के दौरान योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम का प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
और कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए सभी लोगो को नियमित योगाभ्यास करना चाहिये।
इस मौके पर अमित कुमार गुप्ता, जगदीप सिंह, राजेश उपाध्याय, राहुल यादव,शिवम उपाध्याय, कौशलेंद्र तिवारी, दिनेश कुमार दूबे, जय प्रकाश मौर्या, महेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh