शाहगंज से बलिया वाया आजमगढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन को लेकर समाजसेवियों ने डीआरएम वाराणसी को भेजा ज्ञापन
फूलपुर आजमगढ़। सुबह शाहगंज से बलिया वाया आजमगढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर सवारी गाड़ी संख्या 05172 के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवियों द्वारा डी0आर0एम0 पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक खोरासन रोड को सौंपा गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द कुमार यादव ने कहा कि इस पैसेंजर ट्रेन को पूर्व के समयानुसार चलाया जाय जिससे छात्र, किसान, अधिवक्ता, व्यापारी, नौकरीपेशा, महिला, दिव्यांग आदि लोग लाभान्वित हो सकें। साथ ही ग्राम आलमपुर में ग्रामीणों के आवागमन हेतु रेलवे अण्डरपास से रास्ता दिए जाने का मांग पत्र भी दिया गया।
वर्तमान में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन की समय सारिणी के कारण काफी लोग यात्रा से वंचित हो जा रहे हैं तथा रेलवे की आय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस अवसर पर दुर्गेश अग्रहरि, कुलजीत सिंह, नागेंद्र यादव, बालेंद्र चौहान, डॉ0 अमरीश बरनवाल, शिवम श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, विकास प्रजापति, अमन राय, भीमसेन यादव, प्रदीप पाल, अनुराग गुप्ता, सूर्यनाथ, गोपाल सोनी, विष्णु मोदनवाल, अंकित कसौधन, राकेश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

























































Leave a comment