बीएड प्रशिक्षुवो का विशेष परिचयात्मक शिविर का समापन
आज़मगढ़ : आज शुक्रवार को स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद इकाई आज़मगढ़ द्वारा शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर सिधारी आज़मगढ़ में बीएड प्रशिक्षुवो का विशेष परिचयात्मक शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह सर्व धर्म प्रार्थना के उपरांत योगाचार्य अरुण यादव के द्वारा योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया, तदुपरांत अवधेश यादव,ट्रेनर, एवं अजय यादव सहायक के प्रशिक्षक के द्वारा ध्वजारोहण एवं दीक्षा का कार्य सम्पन्न हुआ।
ध्वजारोहण के बाद महाविद्यालय के व्यवस्थापक डॉ आर पी सिंह, और समस्त अतिथियों ने बच्चों के शिविर का अवलोकन और मूल्यांकन किया।
संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार सिंह ने सामुदायिक कार्यो ,और समाजसेवा , समय पालन अनुसाशन पर प्रकाश डाले।
विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार सिंह ने बर्तमान परिपेक्ष्य में स्काउटिंग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।।
प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए। उक्त कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार पांडेय, सच्चिदानंद मौर्य, अनुरागिनी सिंह, श्रीमती सुनीता HWB(R)गाइड प्रशिक्षिका उपस्थित रही। सभी प्रतिभागियों को मेडल, देकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों में, स्नेहा, साक्षी, नेहा, इत्यादि सम्मलित रही। अतिथियों का आभार ज्ञापन संजय सिंह अनुशासनाधिकारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम दूबे ALT(R) ने किया।

























































Leave a comment