दो तस्करों को गोमांस के साथ गिरफ्तार,पुलिस पर फायरिंग
दीदारगंज -आज़मगढ़ : दीदारगंज थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराहियों के साथ शक्रवार की रात 3 बजे चेकिंग पुष्पनगर में कर रहे थे कि मुखबिर खास ने बताया कि साहब दो व्यक्ति एक मोटर साईकिल पर सवार हो कर गोमांस लेकर ग्राम असई मोलनापुर की तरफ आ रहे है इस सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले असईमोलनापुर पहुचा कि एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो हम पुलिस वालो को जान से मारने की नियत से अपने पास लिये हुए तमन्चे से फायर कर दिए। जिससे पुलिस वाले बाल बाल बच गये और दौड़ाकर दोनो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति नाम पता पूछने पर बारी बारी से अपना नाम आरिफ उर्फ सोनू S/O अब्दुल रहमान निवासी दरियापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा दूसरे ने अपना नाम मिस्टर S/O रहमान निवासी मल्हनी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया। अभियुक्तगण के पास से लगभग एक कुन्टल गोमांस बरामद हुआ तथा अभियुक्त आरिफ के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस.315 बोर बरामद हुआ। दोनों गोमांस तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आयी और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

























































Leave a comment