रंगदारी मागने वाले हुए गिरफ्तार
करंजाकला जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण,जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों /वाछित अपराधियो एंव वारण्टियों के विरुद्ध अभियान के तहत उ0नि0 श्री बृजेश कुमार गुप्ता का0 अली अहमद का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के साथ बृजेश यादव 25 वर्ष पुत्र रमाशंकर यादव निवासी देवकली थाना सरायख्वाजा और योगेन्द्र यादव 55वर्ष पुत्र मिट्ठू यादव निवासी सरायख्वाजा थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 55 को पूर्वाचल विश्वविद्यालय के समीप देवकली मोढ़ से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 323/504/506/353/ समेत अन्य धाराओ के सरायख्वाजा थाना मे मुकदमा दर्ज है।इन्हे गिरफ्तार कर
विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया है।

























































Leave a comment