Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर से चोर ने गायब किए आभूषण व हजारों रुपए ,पीड़ित ने घटनास्थल से प्राप्त फोन सौंपा थाना प्रभारी को,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


●पीड़ित ने घटनास्थल से प्राप्त फोन सौंपा थाना प्रभारी को,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर में घुसकर आभूषण व नगदी रूपए लेकर हुए फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी,

मिली जानकारी के अनुसार पतहना गांव के निवासी कृष्णा गिरी रात अपने परिवार के साथ भोजन कर सोने के लिए गए उसी बीच बाउंड्री दीवाल को लांग कर चोर घर के किनारे पेड़ से चढ़कर कृष्णा गिरी के घर में घुसकर और बक्से में रखे आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए,पीड़ित कृष्णा गिरी ने बताया रात जब खटपट की आवाज आई तो जब तक मै कमरे तक पहुंचता तब तक चोर फरार हो गए थे,लेकिन जल्द बाजी मे चोर का फोन गिर गया, जिसे मैंने सराय ख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद को सौंप दिया है और थाने में तहरीर दे कर मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है।
सराय ख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त फोन पीड़ित ने हमें सौंप दिया है और मामला संदिग्ध है मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh