Latest News / ताज़ातरीन खबरें
टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली मैजिक, बाल-बाल बचे आधा दर्जन बच्चे
नियारडीह।वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के लश्करपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी विद्यालय की मैजिक वाहन पलटने से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। हालांकि दुर्घटना में कोई भी हताहत नही हुआ है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की स्कूली छात्रों को लाने वाली मैजिक वाहन शुक्रवार सुबह छात्रों को लेकर विद्यालय की तरफ जा रही थी। अचानक किसी कारण से वाहन का अगला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सुखी नहर में पलट गई। सौभाग्य से दुर्घटना में वाहन में सवार 7 छात्र और चालक बाल बाल बच गए। आसपास के लोगो ने पहुचकर बच्चो को वाहन से बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर घबराए परिजनों ने अपने बच्चो को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।

























































Leave a comment