Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महाजी देवारा जदीद मे आग लगने से उजड़ा एक परिवार का आशियाना , खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक़

महराजगंज आजमगढ़- महाजी देवारा जदीद मे आग लगने से उजड़ा एक परिवार, खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक़ | महराजगंज ब्लाक के महाजी देवारा जदीद ग्राम मे आग लगने से एक परिवार का घर और घर मे रखे खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक़ हो गया |बतादें कि विश्वास निषाद देवरांचाल के महाजी देवारा जदीद गांव का रहने वाला है |उसके घर उस वक्त आग लगी जब उसके घर शिवाय नई नवेली बहु के अतिरिक्त कोई नहीं था | विश्वास का परिवार किसी तरह से मेहनत मजदुरी कर जीवन यापन करता है और घर के नाम पर सिर्फ एक मँडई के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है | मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग 3:00बजे दोपहर को घर की बहु ही सिर्फ घर पर थी कि घर के पीछे रखे ढट्ठा मे अचानक आग लग गयी |नई बहु जबतक शोर मचाती तबतक आग ने भयानक रूप ले लिया | शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और आग बुझाने मे जुट गए |परन्तु तबतक बहुत देर हो चुकी थी और घर के साथ साथ घर मे रखा खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक़ हो गया | गनीमत सिर्फ इस बात क़ी थी कि इस घटना मे कोई भी हताहत नहीं हुआ | इस घटना पर देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने दुख जताते हुए क्षेत्र मे प्रशासनिक अधिकारिओं के नाकारेपन को जिम्मेदार बताया |उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से देवारे क्षेत्र के लिए अग्निशमन केंद्र की मांग को अनसुना करने वाले अधिकारी इसके जिम्मेदार है | उन्होंने कहा कि इतने बड़े देवरांचाल क्षेत्र मे आये दिन कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती है फिर भी अधिकारिओं की नींद नहीं खुलती | यदि अग्नि शमन की सुविधाएं क्षेत्र मे रहती तो इस तरह की घटना को कम करने मे मदद मिलती और जानमाल के नुकसान को भी कम करने मे सहायता मिलती |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh