"बीस हजार नहिखें तो न लगी ट्रांसफार्मर",ग्रामीणों का गम्भीर आरोप
फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ । विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर के अंतर्गत ग्राम मोहिद्दीनपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते बार-बार जल जा रहा है जिस वजह से ग्रामवासी परेशान है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कारवाई ना होता देख दर्जनों ग्राम वासियों द्वारा विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर पर शिकायत करने पर भी असर नहीं पड़ रहा है। ग्राम वासियों के मुताबिक जेई ने ग्राम वासियों से ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में मांगा ₹20000 रुपए बिना दिए नहीं लगेगा ट्रांसफार्मर । जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने के बाद 72 घंटे के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का है उसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा मोहिउद्दीनपुर में 25 केवीए का पूर्व में ट्रांसफार्मर लगाया गया था अब बढ़ती आबादी के कारण 25 केबीए पर ओवरलोडिंग के चलते बार-बार जल जा रहा है ग्राम वासियों ने उपकेंद्र के जेई आशुतोष से प्रार्थना पत्र देकर 63 केवीए का ट्रांसफर लगाने की मांग किया तो ग्राम वासियों के मुताबिक जेई ने पहले तो ग्राम वासियों को ट्रांसफर लगाने का आश्वासन दिया काफी दिन बीत जाने व ट्रांसफर ना लगने पर पुन: ग्रामीण शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में उपकेंद्र पर आए तो जे ई नहीं मिले मोबाइल फोन पर बात करने पर जेई ने ₹20000 की मांग किया दोबारा फोन लगाने पर फोन नहीं उठता २० दिन पूर्व जले ट्रांसफर से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। ग्राम वासियों ने बताया कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन सौंपेंगे।

























































Leave a comment