Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोंग्रेस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से मांगा त्याग पत्र

आज़मगढ़ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला मुख्यालय पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठा गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा कि या सरकार निर्दई और नैतिकता भी हीन सरकार है इनको देश की जनता से जुड़े किसी भी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई दिनदहाड़े गाड़ी से कुचल कर मार डालने की घटना को लेकर पूरे देश की अंतरआत्मा को झकझोर कर रख दिया गया था इस घटना के कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा किसानों को 2 मिनट में देख लेने की खुली धमकी दी गई थी और इसी घटना में उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी के पुत्र द्वारा अंजाम दिया गया जो अभी जेल में निरुद्ध है परंतु चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई है और तो और पत्रकारों द्वारा इस प्रकरण में मंत्री जी से प्रश्न पूछने पर पत्रकारों पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है यह शर्मनाक है प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जिनके पास मंत्रीगढ़ सीधे तौर पर रिपोर्ट करते हैं उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी लालगंज अजय गौतम ने कहा की जब लखीमपुर में घटना हुई थी तो हमारी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी ने तुरंत किसानों के परिवार से मिलने गई रास्ते में ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर सीतापुर में बंद किया गया उनके द्वारा किसानों के हित में मजबूत आवाज बुलंद की गयी और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन चालू किया इसके दबाव में आकर सीतापुर प्रशासन उन्हें किसान परिवार से मिलने दिया और पार्टी द्वारा आर्थिक मदद भी दी गई! कांग्रेस पार्टी निरंतर किसानों की समस्याओं के लिए लड़ रही है और लड़ती रहेगी माननीय राहुल गांधी जी द्वारा संसद में भी कड़ा विरोध किया जा रहा है उसके बाद भी सरकार अपने मंत्री को बचाने में तुली हुई है भाजपा सरकार अपनी नैतिकता छोड़ चुकी है इनको जनता के सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है आने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें यही किसान मुंहतोड़ जवाब देंगे, सरकार को ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना ही पड़ेगा!

धरने में बिलाल अहमद बेग, तेज बहादुर यादव,मसूद अहमद,सबीहा अंसारी, नदीम खान,जावेद मंदे,शाहिद खान,ओमप्रकाश यादव,अशोक वर्मा, राना खातून ,अहमद वकार,राफे सोहराब, सोनू प्रजापति, मुन्नू मौर्या,किरन कुमारी, अजीत राय ,सलीम खान,चमन प्रजापति,सीमा भारती,शीला भारती,प्रदीप यादव,हफ़ीज़ खान,रीता मौर्या, रामगणेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
         


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh