Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मार्ग दुर्घटना में ब्लाक मिशन प्रबंधक सहित दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल


आजमगढ़- के विभिन्न मार्ग दुर्घटना में ब्लाक मिशन प्रबन्धक सहित दो की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो, जिसे उचित इलाज हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर मंगई नदी स्थित राजघाट पुल के पास बुधवार की रात वाहन के धक्के से 36 वर्षीय मिशन प्रबंधक की मौत हो गई। घटना के समय वह बाइक से जौनपुर से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज राय पुत्र स्व. श्याम नारायण राय जौनपुर के खुटहन ब्लाक में ब्लाक मिशन प्रबंधक (स्वयं सहायता समूह) थे। बुधवार को अपनी बाइक से वह जौनपुर से घर लौट रहे थे। बुधवार की रात में छतवारा मार्ग से होते हुए अपने गांव पटना आ रहे थे। मंगई नदी के राजघाट पुल के पास पहुंचते ही वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनके मोबाइल से उनकी पत्नी को सूचना दी। इसके साथ ही एम्बुलेंस को सूचना देकर मंडलीय अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंकज राय की पत्नी अंजना राय जौनपुर के सिरकोनी ब्लाक में कार्य करतीं हैं। पंकज राय दो भाई में छोटे है। उन्हें एक बेटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh