Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) के रूप में प्रशिक्षित अधिकारी द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीमों में नियुक्त व प्रशिक्षित कराये जाने हेतु दिनांक 16 दिसम्बर को प्रशिक्षिण का कार्यक्रम निर्धारित

आजमगढ़ 15 दिसम्बर-- व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु लगाई गई विभिन्न टीमों (विडियों अवलोकन टीम, विडियों निगरानी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, उड़न दस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम) को डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) के रूप में प्रशिक्षित अधिकारी द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीमों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित कराये जाने हेतु दिनांक 16 दिसम्बर 2021 को समय दोपहर 12ः00 बजे नेहरू हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षिण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने व्यय अनुवीक्षण कार्य में लगाये गये समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-15-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh