आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी ने किया बैठक
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर विधानसभा चुनाव में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। वही मतदाता जागरूकता वाहन एलईडी वैन के साथ अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी तैनात करने के लिए निर्देशित किया।
सगड़ी तहसील के सभागार में क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक की इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को एक सप्ताह के अंदर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के निर्धारण करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव के मध्य नजर संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी लगाने के लिए निर्देशित किया। वही सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची को चेक करने व मतदान केंद्र पर बूथ नंबर बीएलओ सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम व मोबाइल नंबर सहित चस्पा करने के लिए निर्देश दिया । इस दौरान न्यायिक उप जिलाधिकारी सगड़ी विशाल ,अपर तहसीलदार रामअनुज शुक्ला ,जीयनपुर थाना प्रभारी प्रदीप राही , रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय , कप्तानगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार, बिलरियागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य, महाराजगंज थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी, बनकट चौकी इंचार्ज संजय तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,राजेश कुमार ,खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद सहित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

























































Leave a comment