Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही


आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया । आदतन अपराध करने वाले मोहम्मद हाशिम साहित्य 25 अभियुक्तों की खुली हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया है । जिसके अनुपालन में थानावार ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया गया जो आदतन अपराध करने वाले हैं । ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की गयी है। जिसमें लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, गोवध, आबकारी, नकबजनी, चोरी व मारपीट मेंसंलिप्त 25 अभियुक्ततों को शामिल किया गया है । इन अपराधियों में सोफियान पुत्र हसरूल्लाह व तैयब पुत्र ईदू निवासी सोनबुजुर्ग, थाना रौनापार, सूरज पुत्र कान्ता कस्बा अतरौलिया, शुभम सिंह उर्फ गोरे पुत्र विजय कुमार सिंह ग्राम देउरपुर, कप्तानगंज, विकास सिंह पुत्र बजरंग बहादुर सिंह ग्राम बर्रा, बरदह, राजन राम पुत्र राजेन्द्र राम ग्राम महादेवपारा, मेंहनगर, सागर चौहान पुत्र स्व. रामसूरत ग्राम. जुवां, तरवां, दीपक गुप्ता पुत्र विजयलाल गुप्ता ग्राम. कम्हरिया, तरवां, दिवाकर गिरी पुत्र सकलदेव ग्राम भुवना बुजुर्ग, जीयनपुर, राजू पुत्र नजीर ग्राम. बिन्दवल, बिलरियागंज, गुफरान पुत्र अल्ताफ ग्राम. मोहिउद्दीनपुर, बिलरियागंज, सूर्यभान साहनी पुत्र राम सकल साहनी ग्राम. कुड़ही, महराजगंज, होदा उर्फ होदे उर्फ भोदे उर्फ इरशाद अहमद पुत्र स्व. असगर व अहमद पुत्र दिलशेर ग्राम. कोटिला, रानी की सराय, दीपक गौड़ उर्फ देवदत्त पुत्र श्यामप्यारे उर्फ रामप्यारे ग्राम. ब्रम्हस्थान कोइराना, शहर कोतवाली, दिनेश कुमार उर्फ लकी पुत्र स्व. संतराम हरिजन उर्फ सन्तरा ग्राम. हीरापट्टी, शहर कोतवाली, मो. हासिम पुत्र स्व. सुफियान ग्राम. मंगरावा, गम्भीरपुर, सउद पुत्र इस्तेयाक ग्राम. मंगरावा, गम्भीरपुर, अब्दुल अजीज उर्फ लंगड़ पुत्र मुमताज ग्राम. शहरिया, निजामाबाद, दिनेश यादव पुत्र रामनगीना यादव ग्राम. देवापार, कंधरापुर, पवन राय पुत्र संकठा राय ग्राम आखापुर, कंधरापुर, कल्लू उर्फ रामअचल यादव पुत्र खदेरू यादव ग्राम. हमीरपुर, शिवसिंगार उर्फ रामसिंगार पुत्र रामकरन चौहान ग्राम उमरी शेखपुर, जीयनपुर, अब्दुल रब उर्फ वसीउल्लाह पुत्र मंजूर ग्राम. फरिहां, निजामाबाद, रोशन सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी गंभीरवन थाना जहानागंज के निवासी बताए गए हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh