इनामी मुकाबले के परिणाम घोषित,सऊद ने लिखित तो इल्मा ने मौखिक परीक्षा में मेरी बाजी
निज़ामाबाद आज़मगढ़। स्थानीय तहसील व थाना के ग्राम भैरोपुर कला मे संचालित सामाजिक संगठन"अंजुमन इस्लाहे मुआशरह"के तत्वावधान में बीते शुक्रवार को आयोजित इनामी मुकाबले के नतीजों की घोषणा आज कर दी गई जिस से विजेताओं के चेहरे खिल गए
लिखित परीक्षा में सऊद ओबैद खान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम पदक,नोमान राशिद ने दूसरा स्थान पाकर कर रजतपदक जीता व तीसरा स्थान हासिल कर फ़िज़ा ख़ालिद कांस्य पदक विजेता बनी।
जबकि मौखिक परिक्षा में इल्मा साजिद ने टॉप करते हुए गोल्डेन मेडल जीता तो उमर फैजान और असद सालिम को रजत और कांस्य पर संतोष करना पड़ा।
परिणामों की घोषणा जिले के मशहूर इस्लामी वक्ता और मंबउलउलूम मदरसा निज़ामाबाद के प्रधानाध्यापक मौलाना शमीम हनफ़ी ने की जबकि प्रथम स्थान पाने वालों को सरप्रस्त हाजी अरशद खान के हाथों गोल्ड मैडल पहनाने के साथ साथ पवित्र पुस्तक और नक़द राशि का लिफ़ाफ़ा तथा ख़ास इनामी पैक दिया गया,दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों को हाफ़िज़ मूसा तथा तीसरा स्थान पाने वालों को अंसार अहमद के हाथों पुरुस्कार वितरित किया गया।
लिखित और मौखिक परिक्षा में टॉप तीन स्थान प्राप्त करने वालों के अतिरिक्त चार से दस न0 तक रहने वालों को हाफ़िज़ अलाउद्दीन के हाथों विशिस्ट पुरुस्कार के तौर पर मेडल और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया और इनामी मुबाबले में शामिल सभी बच्चे/बच्चीयों को संगठन उपाध्यक्ष हाफ़िज़ अबुज़र के हाथों पुस्तकें देकर हौसला अफज़ाई की गई।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साजिद इस्लाही ने आये हुए सभी अतिथिगण और इनामी मुकाबले में शामिल सभी का शुक्रियःअदा किया।सेक्रेट्री शाकिब शफात और कंट्रोलर उमर खान ने संगठन के सदस्यों हाफिज मोहतमिम, सलमान इस्लाही,नोमान ख़ालिद, नदीम खान को कार्यक्रम की सफलता के लिए रात दिन मेहनत करने के लिए धन्यवाद देते हुए संगठन द्वारा कराए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों में साथ देने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ0 साजिद,वक़ाब खान, ख़ालिद शेख़,फैसल खान,मो0 शाकिर,दानिश शफात बीजेपी, राशिद शेख़,वामिक शेख़,ज़फर, रैय्यान,आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहें।

























































Leave a comment