Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थाना केराकत पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर।  अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में मरी माता मंदिर केराकत कस्बे के पास से सुलायम यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी बहुरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को 90 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-401/21 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम सहबान अहमद उपरोक्त के पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सुलायम यादव पुत्र रामधनीयादव नि0 बहुरा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना केराकत जौनपुर।
2- उ0नि0 हैदर अली थाना केराकत जौनपुर।
3- का0 मनोज यादव यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर।
4- का0 आशीष राव थाना केराकत जनपद जौनपुर।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh