Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंजू पटेल हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार : जौनपुर

जौनपुर। रविवार की शाम को मंजू पटेल हत्याकांड के दूसरे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाइनबाजार के जगदीशपट्टी गांव निवासी मंजू पटेल पत्नी आमोद पटेल की शुक्रवार की सुबह जगदीशपुर के पास रेलवे लाइन के बगल की झाड़ी में लाश मिली थी। मामले में थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह ने शनिवार की रात मृतका के भतीजे को शक के आधार पर बुलाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उसने अपने दोस्त वेद प्रकाश पटेल उर्फ मीनू पटेल के साथ मिलकर दुराचार के प्रयास में असफल होने पर हत्या कर दिया था। पुलिस आरोपित मीनू पटेल की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ जफराबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh