स्वाधीनता का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव पर क्रांतिकारियों के परिजनों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। रविवार सुबह राम मंदिर गूलर घाट संत रविदास शाखा उमरपुर जौनपुर में स्वाधीनता का 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में वीरगति प्राप्त क्रांतिकारी के परिजनों को सम्मानित किया गया। ब्रहमेश शुक्ला जौनपुर भाजपा कार्यालय प्रभारी ने बताया कि आज भारत अपना 75 वा स्वाधीनता वर्ष एक महोत्सव के रूप में मना रहा है और इस संदर्भ में स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारियों को याद कर और उनके परिजनों को सम्मानित कर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।
इस अमृत महोत्सव से देश को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है और हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलना होगा तभी हम सब विकास कर पाएंगे और हमें हमेशा आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आशीष चौरसिया ने वीर क्रांतिकारियों सेठ पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र शिवा कुमार वर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत किया, इसके बाद मनोज तिवारी ने परिजनों को अंग वस्त्र भेंट किया। और कहा कि वीरगति को प्राप्त सेनानियों का बलिदान हम कभी व्यर्थ नहीं होने देंगे हम सब मिलकर इस देश को आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर शैलेंद्र साहू,हिमांशु वर्मा,शिव कुमार जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




















































Leave a comment