देवरांचाल मे श्री साईं बाबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क परामर्श शिविर
महाराजगंज आजमगढ़:देवारा क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संगठन देवारा विकास सेवा समिति हमेशा से देवारा वासिओं के हितों के लिए संघर्षशील रहती है| इसी क्रम मे श्री साईं बाबा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने देवारा के नेता नगरी मे मुफ्त परामर्श शिविर समिति के सहयोग से लगाया | जिससे कि देवारा क्षेत्र मे रहने वाले गरीब परिवारों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके |इस कैम्प मे लोगों को जाँच के साथ साथ दवाईओं भी दी गयी | हॉस्पिटल के डॉ वंश गोपाल यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य उन लोगो तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है जो वास्तव मे गरीब हो और इसके हकदार हों |डॉ यादव ने देवरांचाल मे हर हफ्ते किसी न कीसी गांव मे मुफ्त कैम्प लगाने क़ी बात करते हुए कहा कि यदि लोगों की मंसा और अवश्यकता हुई तो हॉस्पिटल की ओर से एम्बुलेंस की भी सुविधा दी जाएगी और मुफ्त मे सारी जाँच भी की जाएगी | उन्होंने बताया कि मेरे हॉस्पिटल मे सभी प्रकार की जाँच और इलाज की सुविधा है | उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्पिटल मे सभी तरह के ओपरेशान की भी सुविधा मौजूद है जो कि गरीबों को कम खर्च मे दी जाएगी |




















































Leave a comment