Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच,अधिकारियों ने जमकर बहाए पसीने

जौनपुर : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया गया। इस दौरान न्यायिक एकादश व जिलाधिकारी एकादश के बीच मैच खेला गया, जिसमें जिलाधिकारी एकादश ने चार रन से मैच जीत लिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की मां शकुंतला ने टास कराया। टास जीतने के बाद जिलाधिकारी ने पहले बैटिग करने का निर्णय लिया। जिसमें निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जितेंद्र ने 31, दुर्गेश ने 21, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने 17, एसडीएम शाहगंज नीतीश कुमार ने नौ, एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने सात रन बनाए। न्यायिक एकादश से जिला जज एमपी सिंह ने तीन विकेट व अनुराग व अशोक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में न्यायिक एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। सर्वाधिक सरवन ने 45, आयुष ने 22, एसपी सिंह व शुभम ने सात-सात रन बनाए। जिलाधिकारी एकादश से रवि, संदीप ने दो-दो व दुर्गेश ने एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच जिलाधिकारी एकादश के जितेंद्र व न्यायिक एकादश के सरवन संयुक्त रूप से घोषित किए गए। पुरस्कार वितरण आकांक्षा समिति अध्यक्ष डाक्टर अंकिता राज व जनपद न्यायाधीश की पत्नी ने किया, जिसमें विजेता ट्राफी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व साथी खिलाड़ियों ने व उप विजेता ट्राफी जिला जज एमपी सिंह व उनके खिलाड़ियों ने प्राप्त की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, सुजीत विश्वकर्मा, एडीजे पीसी शुक्ला, रजनीश त्यागी, अशोक कुमार यादव, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे। स्वागत पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने किया। कंमेंट्री जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh