Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विकास खण्ड असवारा ग्राम की सड़क पर सालो से गिट्टी डालकर भूले जिम्मेदार

●राहगीरों को जान जोखिम में डालकर करना पर रहा हैं गिट्टी वाली सड़क पर यात्रा,

जौनपुर - केराकत के स्थानीय विकास खण्ड असवारा गाँव की तरफ जा रही सड़क पर सालों से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जहां राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करने को हैं मजबूर हैं, जब मीडिया का कैमरा गिट्टी पड़े सड़क पर गया तो गाँव के लोगो ने अपनी आप बीती सुनाई, ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क असवारा गाँव से मुफ्तीगंज को जाने वाली एक मात्र सड़क है जिसकी लम्बाई तकरीबन पांँच किलोमीटर हैं,हमारे गाँव में अगर किसी की तबियत खराब हो जाती है तो सड़क की हालत खस्ता होने के कारण यहांँ तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता,

अब तक सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है इस बात का हम लोगों को कुछ पता नही चल रहा है,
सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि अगर सड़क बनाने को लेकर बजट नहीं था तो क्यों सड़क पर गिट्टी डाली डाल कर छोड़ी गई ?

गिट्टी पड़ी सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि इसकी सुध तक लेने की जहमत नही उठा रहे हैं, बहरहाल सड़क कब और कैसे बनवाई जायेगी ये जिम्मेदार ही तय करेंगे,केराकत तहसील के मुफ्तीगंज विकास खण्ड के असवारा गांँव की तरफ जा रही सड़क पर पिछले तकरीबन एक सालों से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया, राहगीर अपनीं जान को जोखिम में ड़ालकर यात्रा करने को हैं मजबूर, जिसके तरफ जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि हैं बेखबर।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh