Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सत्याग्रह आन्दोलन के 126वें दिन मुख्यमंत्री 'जनता दर्शन' में दिया गया पत्रक

जौनपुर/लखनऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर चलाये जा रहे 'सत्याग्रह आन्दोलन' के 126वें दिन आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर 'जनता दर्शन' में सत्याग्रह आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं का पत्रक सत्याग्रही यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा दिया गया। और बताया गया कि यह आन्दोलन शासन या प्रशासन के खिलाफ नहीं है, जौनपुर जनपद मैं तैनात रहे उन भ्रष्ट एवं आपराधिक कृत्य करनेवालों के विरुद्ध है जिन्होंने ने 24 नवम्बर 2019 को अवैधानिक तरीके से प्रार्थी के मकान को ध्वस्त कराकर लाखों रूपये मूल्य के सम्पत्ति की लूट की। आन्दोलन देश के राष्ट्रीय हित में चलाया जा रहा है, जो जनपद जौनपुर से भ्रष्टाचार के मुक्ति तक जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh