Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में नीमा की बैठक संपन्न ...

आजमगढ़ के एक होटल के सभागार में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आज़मगढ़ द्वारा कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन 'सीपीआर' विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप को चेन्नई की संस्था एलर्ट के कार्तिक वेंकटेसन ने आज के परिदृश्य में सीपीआर की उपादेयता पर विस्तृत जानकारी दी और उसकी व्याख्या करते हुए कहा कि सीपीआर एक इमरजेंसी प्रक्रिया है। यदि सही समय और सही तरीके से सीपीआर किया जाए, तो यह व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कार्तिक वेंकटेसन ने कहा कि विगत 15 वर्षों से चेन्नई के आसपास के क्षेत्र में अपनी संस्था के माध्यम से सीपीआर की ट्रेनिंग दे रहे हैं। अब पूरे भारत में लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग देने के तहत आज़मगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति और एलर्ट संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का सपना था कि हर परिवार के एक व्यक्ति को सीपीआर की ट्रेनिंग देना चाहिए, जिससे भारतवर्ष में होने वाली आकस्मिक मृत्यु को 75 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। सीपीआर की विशेषता बताते हुए वेंकटेसन ने कहा कि जब कोई व्यक्ति चेतनाविहीन हो जाता है तो एम्बुलेंस आने से पहले सीपीआर प्रशिक्षित व्यक्ति यह चेक कर सकता है कि व्यक्ति की सांसें और धड़कन चल रही है या नहीं? और इसके आधार पर सीपीआर देने से उसके हॉस्पिटल जाने तक ठीक अवस्था में रखा जा सकता है और उसकी जान बचाई जा सकती है।
इससे पूर्व हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस विपिन रावत और अन्य शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह, नीमा अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने मुख्य वक्ता कार्तिक वेंकटेसन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सभागार में उपस्थित चिकित्सको को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कोरोना काल में आयुर्वेद की बढ़ती हुई लोकप्रियता की सराहना किया तथा लोगों से इसे अपनाने पर जोर दिया। नीमा आज़मगढ़ की सदस्य संख्या लगातार बढ़ते रहने की प्रशंसा करते हुए सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष डॉ.वी.एस. सिंह ने और संचालन अकादमिक सचिव डॉ. विनोद कश्यप ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नीमा के अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ चंद्रकेश कुमार, डॉ मो.नदीम, डॉ आरिफ, डॉ शहाबुद्दीन, डॉ नईम अहमद, डॉ डी पी सिंह, डॉ पी एन मिश्रा, डॉ उमेश पांडेय, डॉ अबुल बशर, डॉ नोमान अहमद, डॉ वेद प्रकाश सिंह, डॉ इमरान अहमद, डॉ इरफान अहमद, डॉ अज़ीम अहमद, डॉ जगदीश यादव, डॉ अबु शहमा खान, डॉ मनीष राय, डॉ संध्या सिंह, डॉ मनीषा मिश्रा, डॉ अनुप्रिया गुप्ता, डॉ आरती सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ आर पी सिंह, डॉ योगिता जैन, डॉ ऐमान, डॉ डी के राय, डॉ जी पी गुप्ता, डॉ मो ताहिर, डॉ साकिब जमाल, डॉ मनोज गोंड, डॉ विक्रम सिंह बागरी, डॉ सौरभ यादव, डॉ प्रदीप सरोज, डॉ देवाशीष सत्पथी, डॉ सुजय विश्वास, डॉ श्वेता विश्वास, डॉ तपन विश्वास, डॉ विनोद कश्यप, डॉ वी एस सिंह, डॉ डी डी सिंह आदि सहित नीमा के पदाधिकारीगण और जिले के कोने कोने से आए चिकित्सकगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh