Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दांन शनिचरा गांव में बाल कबड्डी,प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लांक अंतर्गत दांन शनिचरा गांव में आज रविवार को एक दिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार रहे प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा नेता शंकर यादव ने फीता काटकर किया । प्रतियोगिता में पड़री , भीमवर , घोसी , भदांव , जाजपुर , शनिचरा , रामगढ़ , टारी , सहित दर्जनों टीमों ने भाग लिया और खेल के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । वही खेल में मैच रेफरी डॉक्टर राजकुमार सिंह पटेल रहे और प्रतियोगिता का आयोजन बुधिराम और मालटारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रूपेश कुमार की देख-रेख में हुआ । प्रतियोगिता के दौरान खेल देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही । इस दौरान संदीप कुमार , विपिन कुमार , आनंद , रामकेश , विनोद , प्रमोद , आनंद , सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh