वीर शहीदों को आखिरी सैल्यूट....महराजगंज नगर पंचायत में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन .…
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज नगर पंचायत चौक स्थित लक्ष्मीकांत मूर्ति के पास आज शनिवार देर शाम समाजसेवी विशाल जायसवाल के नेतृत्व में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए अधिकारियों के शोक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर महाराजगंज थाना अध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे सर्वप्रथम सीडीएस बिपिन रावत व अन्य शहीद हुए अधिकारियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों को शहीद सीडीएस बिपिन रावत के द्वारा देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में जानकारियां भी बताई गई । आपको बता दें कि विशाल जायसवाल व नितिन जायसवाल महाराजगंज की समाज सेवा में सबसे आगे रहते हैं हमेशा दीन दुखियों की मदद करना वार्ड वासियों की समस्या को सबके सामने अवगत करना शासन प्रशासन तक आवाज पहुंचाने का काम करते हैं जिससे आए दिन इन दोनों लोगों की लोग जमकर प्रशंसा करते रहते हैं ।




















































Leave a comment