Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ एक ही मंडप में 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह : जौनपुर

जौनपुर। टीडीपीजी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शनिवार को आयोजन किया गया। एक ही मंडप में 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ।
राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी व विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उपहार व प्रमाण पत्र सौंपा। राज्यमंत्री ने कहा कि समाज में दहेज एक बड़ी विडंबना है। पिता को बेटी के पैदा होते ही शादी की चिता सताने लगती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबकी चिता करते हुए उन गरीब पिता की बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत विवाह कराने की जिम्मेदारी ली। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बेटी-बेटे में कोई फर्क नहीं है। अब बेटियां परिवार के लिए बोझ नहीं हैं। गरीब बेटियों की शादी की चिता सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को दस हजार रुपये का सामान, 35 हजार रुपये का चेक दिया गया।
संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह आदि मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh