थाना खेतासराय पुलिस द्वारा शातिरअपराधी डायजापाम (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार
जौनपुर : अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त उदय चंद बिंद पुत्र रामप्रताप बिंद निवासी मानी कला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर डायजापाम ( नशीला पदार्थ )के साथ भुडकुडहा मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-178/2021 धारा-8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
उदय चंद बिंद पुत्र रामप्रताप बिंद निवासी मानी कला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 178/2021 धारा 8/21 NDPS ACT थाना खेतासराय जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. 65 ग्राम डायजापाम ( नशीला पदार्थ )
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-
1.श्रीप्रकाश राय, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जौनपुर।
2.उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
3.का0 दिनेश यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
4.का0 दिनेश सरोज थाना खेतासराय जौनपुर।




















































Leave a comment