Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिरहदपुर के शिव मन्दिर में भाजपाइयों ने किया सफाई कार्य

जौनपुर: जिले के मल्हनी विधानसभा के मंडल रामदयालगंज के शक्ति केंद्र बिरहदपुर के बूथ संख्या 361 पर शिव मंदिर पर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की सराहनीय कोशिश है देखा जाए तो, अपने आस-पास साफ-सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता, तो इस अभियान की जरूरत ही नही पड़ती,
जिला महामंत्री किसान मोर्चा इंद्रसेन सिंह ने कहा कि कितनी शर्मिन्दगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है,लेकिन अपनी सारी गंदगी, कूड़ा-कचरा बाहर, गलियों, सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। ये नहीं सोचते कि पूरा देश ही हमारा घर है इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का नहीं आएगा साफ करनें, इसे हमें ही साफ करना है। उक्त अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति, बूथ अध्यक्ष सुजीत गुप्ता,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फिरोज, मण्डल कार्यसमिति सदस्य अमन प्रजापति और अंकित सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh