इनामी मुकाबला सकुशल सम्पन्न,76 ने लिया भाग,शोमवार को परिणाम की घोषणा : आजमगढ़
निज़ामाबाद-आजमगढ़ ।तहसील व थाना के ग्राम भैरोपुर कला में संचालित सामाजिक संगठन"अंजुमन इस्लाहे मुआशरः के तत्वाधान में आयोजित इनामी मुकाबला आज सकुशल सम्पन्न हो गया जिस में आठ वर्ष से 15 वर्ष तक के आसपास के कुल 76 बच्चे/बच्चीयों ने भाग लिया जिस में 54 की प्रश्नपत्र द्वारा तथा 22 की मौखिक परीक्षा ली गई।
इस बाबत परीक्षा नियंत्रक उमर खान ने बताया कि आज की परीक्षा सही ढंग से संपन्न होगई है और इसके नतीजे आगामी शोमवार को शाम 4 बजे घोसित किये जायेंगे।पुरुस्कार बांटने का कार्यक्रम भव्य होगा जिसमे गड़मान्यों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि पहला तीन स्थान प्राप्त करने वालो को खास जबकि 7अन्यों को विशिष्ट पुरुस्कार और परीक्षा में भाग लेने वाले हर परीक्षार्थी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर सरप्रस्त अरशद खान,हाफ़िज़ अलाउद्दीन उपाध्यक्ष अबुज़र,सेक्रेटरी शाकिब,अध्यक्ष साजिद इस्लाही, फैसल खान,मोहतमिम,शाकिर, वामिक,डॉ0 साजिद,सलमान आदि संस्था के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.




















































Leave a comment