अतरौलिया क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंकों में चला प्रभारी निरीक्षक का चेकिंग अभियान
आजमगढ़ अतरौलिया में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के यूनियन बैंक अतरौलिया, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक समेत यूनियन बैंक लोहरा, बढ़या, मदियापार, बांसगांव बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बैंक के अंदर वह बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता, पुलिस तथा गार्ड ड्यूटी, बैंक रजिस्टर तथा बैंक के अंदर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों तथा होमगार्ड को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि बैंक के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों की निगरानी अवश्य करें, बिना नंबर प्लेट की खड़ी गाड़ियों की जानकारी हासिल कर सूचित करें। बैंक के अंदर तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता सही हो वही बैंक परिसर में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल थाने को सूचित करें। बैंक चेकिंग के दौरान सभी प्रमुख बैंकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा, तो वही बैंक परिसर में और बैंक परिसर के बाहर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ किया गया बैंक गार्ड को बैंक परिसर में आने जाने वाले पर सख्त नजर रखने की सलाह दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह,
कांस्टेबल, सद्दाम हुसैन, सर्वेश यादव, महेश सरोज, महिला कांस्टेबल सरिता यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




















































Leave a comment