ताज़ीम ज़हरा को मिला गोल्ड मेडल, वैज्ञानिक बनने का सपना
जौनपुर : मोहल्ला सिपाह के रहने वाले कारोबारी वसीम अहमद की होनहार बेटी ताज़ीम ज़हरा ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल पा कर अपने माता पिता एवं जनपद का मान बढ़ाया है।
बताते चले ताज़ीम ज़हरा पूर्वांचल विश्विद्यालय से एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की नियमित छात्रा थी। ताज़ीम ज़हरा ने एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में सर्वोच्च अंक पूरे क्लास में प्राप्त किया था जिसके लिए पूर्वांचल विश्विद्यालय द्वारा उनका नाम गोल्ड मेडल के लिए अनुमोदित किया गया था। ताज़ीम ज़हरा ने स्कूली शिक्षा नगर के डॉ रिज़वी लर्नर्स अकेडमी से हासिल की है उसके बाद शिया डिग्री कॉलेज से बीएससी किया फिर पूर्वांचल विश्विद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी से एमएससी किया। पूरे क्लास में सर्वोच्च अंक पाने के कारण माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने उन्हें क्लास का टॉपर घोषित किया जिसके लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें क्लास में प्रथम स्थान लाने एंव उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुवे गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
ताज़ीम ज़हरा ने कहा कि वो प्रतिदिन नियमित रूप से छह घण्टा पढ़ाई करती थी।
ताज़ीम ज़हरा ने बताया कि उनका सपना वैज्ञानिक बनने का है और देश के लिए।




















































Leave a comment