Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेलवे फाटक टूटने से लगा जाम घंटों मशक्कत करने के बाद रेलवे फाटक हुआ दुरुस्त  : करंजाकला

करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार में स्थित रेलवे फाटक दोपहर एक डंपर में फसने के कारण टुट गया। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे विभाग के आला अधिकारियों ने पहुंचकर टूटे रेलवे फाटक की मरम्मत कर आवागमन को शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर जौनपुर फैजाबाद रेलखंड के कोठवार बाजार में बने रेलवे फाटक को जब बंद कर रहा था तभी एक दम पर ने रेल फाटक को पार करने का प्रयास किया इसी दौरान डमफर कि छत रेलवे फाटक के बूंम से टकरा गया और टूट गया। जैसे ही इसकी जानकारी गेटमैन को हुई उसने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर रेलवे अधिकारी व इंजीनियरों ने पहुंचकर रेलवे फाटक को ठीक किया और दोबारा आवागमन शुरू किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh