Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अहरौला - जनता इंटर कॉलेज अहरौला पर आज दिन शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें देश के वीर सपूतों को नमन रहें, नमन रहें,, विपिन रावत अमर रहें,, भारत माता की जय, वन्दे मातरम्,आदि उदघोष के साथ भारत के  प्रथम सीडीएस, श्री विपिन रावत पत्नी मधुलिका रावत संग दुर्घटना में शहीद सेना के जाबाज जवानो के वीरगति प्राप्त होने पर नम आंखों से उन्हें छात्र छात्राओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया
   कार्यक्रम का शुभारंभ वीरगति प्राप्त विपिन रावत जी के चित्र पर विद्यालय प्रबंधक बृजेश उर्फ़ अनिल सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया इसके बाद।सभी उपस्थित अध्यापकों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल सिंह ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत ने वीर सपूत खो दिया। इनके रहते भारत देश गौरवान्वित हुआ था। यह भारत की अपूर्णीय क्षति है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किए इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh