Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक : अहरौला

 अहरौला आजमगढ़ जनता इंटर कॉलेज अहरौला पर आज दिन शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय कुमारगंज अयोध्या कुमारगंज से आए कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ के सहयोग से छात्र छात्राओं को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ आर के सिंह अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र आजमगढ़ ने कहा कि आज प्रदूषण का ही देन है कि हमारे सबसे जांबाज सेनानायक बिपिन रावत के साथ 11 जवानों की शहादत हो गई उनके हेलीकॉप्टर पहुंचने पर हेलीकॉप्टर के सामने धुंध छा गया ऐसे भेज से बचने के लिए हमें पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए जागरुक होना होगा तमाम कार्यक्रम चलाए गए जिसके बाद किसानों के अंदर पराली जलाने की व्यवस्था पर अधिकांश रूप से अंकुश लगा है फसल अवशेष प्रबंधन की दिशा में किसानों ने अपने कदम बढ़ाए हैं खेतों में पुआल जलाने से जहां हमारा वायुमंडल प्रदूषित होता है वही हमारा मानव जीवन भी प्रदूषण का शिकार होकर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है और खेतों में फसल के अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा और नमी खत्म हो जाती है ऐसे में हमारी आपकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदूषण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण पर ध्यान दें और कहीं भी आग जलाने जैसी प्रवृत्ति से बचें जिससे वायु मंडल मे धुएं का गुबार ना बने हवा प्रदूषित ना हो हमें अपने अभिभावकों को बताने और जागरूक करने की जरूरत है तभी हम प्रदूषण से मुक्ति पा सकते हैं तभी हमारा जीवन सुखमय व स्वस्थ रह सकता है इस मौके पर डॉक्टर अखिलेश यादव डॉ रणधीर नायक संजय गुप्ता वेद प्रकाश सिंह आरडी सिंह दिग्विजय सिंह शिव शंकर गुप्ता आदि लोग रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh