भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक : जौनपुर
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सभी मंडल व जिला पदाधिकारियों नगर के टीडी महिला कालेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह व संचालन जिला मंत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने किया। बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष और विशिष्ट उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह रहीं। मुख्य अतिथि ने लोगों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनायें जिससे आगामी 2022 के चुनाव में एक बार पुनः प्रदेश में योगी की सरकार बने। योगी के शासनकाल में हम महिलाओं का हित सुरक्षित है। अभी से ही हम लोगों को एकजुट होकर योगी सरकार की 5 साल की कार्यकाल के दौरान की गई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर महामंत्री विमला श्रीवास्तव, किरण मिश्रा, ममता गिरी, राखी सिंह, राजमति सरोज, जिला मंत्री प्रियंका श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, दिव्या सिंह, अंशु क




















































Leave a comment