Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विकास खण्ड अहिरौला में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण

आजमगढ़ 09 दिसम्बर-- आज विकास खण्ड अहिरौला में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु निर्धारित सुरक्षा से सम्बन्धित गाइड लाइन के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कैम्प के माध्यम से वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण कान्त यादव, माननीय विधायक फूलपुर पवई, भा0ज0पा0 के कर कमलो द्वारा दिव्यांगजनों को कुल ट्राईसाइकिल 45, व्हीलचेयर 02, कान की मशीन 02 बैसाखी 04 जोड़ी, दृष्टिहीन छड़ी 04 अदद का वितरण किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में ए0डी0ओ दुर्गा सिंह तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, जितेन्द्र प्रजापति, कम्प्यूटर आपरेटर, संजय कुमार गौतम आदि उपस्थिति रहे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-09-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh