सरकार लोगों में नफरत फैला रही है किसानों के साथ जुर्म कर रही है : योगेंद्र यादव
दीदारगंज-आजमगढ़ : आजमगढ़ जनपद के पवई लाडपुर सरायमीर में बुधवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि किसान आंदोलन के संस्थापक प्रोफेसर योगेंद्र यादव को आना था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके उन्होंने पंचायत को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया उन्होंने कहा कि एम एस पी लागू हो जाए तो पूरे देश के किसान मजदूर दुकानदार सहित सभी उपभोक्ता खुशहाल हो जाए श्री यादव ने कहा कि सरकारें अहंकार विद्वेष नफरत फैलाकर आम जनता के ऊपर लाठियां बूट से ठोकर मार कर नहीं चलती प्रोफेसर योगेन्द्र यादव ने कहा कि जुर्म के खिलाफ लोगों को सामाजिक न्याय व हक के लिए हम हमेशा लड़ते रहेंगे जो समाज को तोड़ेगा हम जोड़ेंगे सरकार नफरत फैलाऐगी हम सबको प्यार से गले लगाएंगे सरकार इतनी निरंकुश होती चली गई जिसमें विपक्ष भी जिम्मेदार है जो अपनी भूमिका निभाने में विफल रहा है उन्होंने यह भी कहा कि हम 700 शहीद किसानों के बलिदान को भुला नहीं सकते हमारे निहत्थे किसानों के ऊपर सरेआम गाड़ियों से रौंदा गया लखीमपुर खीरी हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार 120 का मुजरिम गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा अभी तक गिरफ्तार नही हुआ और न ही बर्खास्त हुआ जो शर्म की बात है ऐसे अराजक तत्वों को सबक सिखाना होगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सदन में कहते हैं कि यम यस पी थी है रहेगी लेकिन खासकर पूरे उत्तर प्रदेश मे अभी तक धान क्रय केंद्र तो नाम पर खोले गए हैं परंतु किसानों के सरकारी रेट पर खरीदारी ना के बराबर है यहां के किसानों ने बताया कि हम अपना धान 12 सो रुपए प्रति कुंतल पर बेचने पर मजबूर हैं सभा को संबोधित करते हुए पंचायत के संयोजक राजनेत यादव ने कहा कि जनता जिस दिन अपने अधिकारों को अच्छी तरह से समझ ले कि देश के लुटेरे को भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी श्री यादव ने कहा कि किसान आंदोलन नहीं यह खतरनाक किसी कानून को रद्द करवा कर पूरे देश को एक बार पुनः गुलाम होने से तो बचा लिया लेकिन अब हमें आगे और कड़ा पहरा देने की जरूरत है उन्होंने कहा कि पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है चारों तरफ लूटपाट मर्डर महिलाओं का शोषण आम बात हो गई कानून के नाम पर लोगों का खुला शोषण हो रहा है हमें सड़क पर उतर कर मुखर विरोध करना ही होगा जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार ने हमेशा वादाखिलाफी व झूठ का सहारा लिया जिससे शासन प्रशासन से लोगों का भरोसा टूटने के कगार पर पहुंच गया है लोगों को जाति धर्म मजहब के नाम पर नफरत फैलाकर पूरे समाज को तोड़ने का काम किया गया है जिसे समाज कभी माफ नहीं करेगा आज इस किसान आंदोलन में पूरे देश के लोगों को एक सूत्र में बांधकर देश को खुशहाली व आपसी भाईचारा कायम करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया इस अवसर पर पुष्पेंद्र कुमार दीपक लम्हा मोहम्मद हासिम खान राहुल पांडे अर्चना श्रीवास्तव रणजीत सिंह यादव संजय कुमार ओमपाल सिंह चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष माया शंकर यादव व संचालक कार्यक्रम के संयोजक राजनेत यादव ने किया




















































Leave a comment