पिता ने एक व्यक्ति पर बेटे को जहर देकर जान से मारने का लगाया आरोप ....
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि मेरा पुत्र जमालुद्दीन मेरे गांव के ही पास स्थित जाजपुर गांव निवासी रुदल पासवान पुत्र फूलचंद पासवान के साथ महाराष्ट्र प्रांत के लातूर जिला में एक ट्रांसफार्मर कंपनी में कार्य करता था दो दिन पूर्व हमें सूचना दी गई कि आपके लड़के ने जहर खा लिया है जिससे मेरा पूरा परिवार सन्न रह गया । हमने बोला कि मेरे बेटे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाएं और मैं वहां जाने की तैयारी करने लगा फिर मुझे सूचित किया गया कि आपके बेटे ने दम तोड़ दिया है जिसका शव हम एंबुलेंस से आपके घर भेज रहे हैं । पीड़ित पिता निजामुद्दीन ने रुदल पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पैसे के लेनदेन के संबंध में उसी ने मेरे बेटे को जहर देकर मार दिया और महाराष्ट्र प्रांत के लातूर जिला स्थित गवर्नमेंट हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर बेटे का शव हमारे घर भेज दिया है । हमने इस संबंध में रौनापार पुलिस प्रशासन को सूचना अवगत करा दी है वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।




















































Leave a comment