छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता साईकिल रैली
दीदारगंज-आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता साईकिल रैली दिन डेढ़ बजे निकाली गई जिसे प्राचार्य डा0 धीरेंद्र मिश्र एवं प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें पीजी कालेज के हजारों छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों ने भी रैली में भाग लिया
मतदाता जागरूकता साईकिल रैली पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्य क्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता डा0 प्रतिभा सिंह एवम कमाल अख्तर के नेतृत्व में निकाली गई जो फुलेश -दीदारगंज चौक-कुशलगांव -आमगांव चौक होते हुए बारह किमी की दूरी तय करके पीजी कालेज पहुंची इस अवसर पर राम चंद्र मिश्र छोटे लाल चतुर्वेदी डा0 आर0एस0एन0त्रिपाठी रजनीश कांत उपाध्याय कन्हैया प्रसाद तिवारी आदि लोग उपस्थित थे




















































Leave a comment