Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सामुदायिक शौचालय में लटक रहे है ताले : आज़मगढ़
आज़मगढ़ के थाना रौनापार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधानो द्वारा करा दिया गया किन्तु ज्यादातर सामुदायिक शौचालयों में ताला लटक रहे है। विकास खण्ड हरैया के ग्रामपंचायत बनहरा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां शौचालय का निर्माण पूर्व प्रधान के कार्यकाल में 14वें वित्त से हुआ है किन्तु उसमे ताला लटक रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्व प्रधान राजेश यादव द्वारा कराया गया जिससे आस पास के ग्रामीणों को उम्मीद जगी की बरसात के समय शौच के लिए खुले आसमान नही जाना पड़ेगा किन्तु सामुदायिक शौचालय में ताला लग गया जिससे आस पास के लोग खुले आसमान शौच जाने को विवश है।




















































Leave a comment